आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

भाजपा सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी – अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि जिस पर प्रकार से भाजपा नेताओं ने दवा व्यापारी को पीटकर उनकी आंख को खराब कर दिया है। वह घटनाबहुत निंदनीय है। इस सरकार में भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
भाजपा सरकार में सबसे अधिक जातिवाद और भ्रष्टाचार है। यह भूमाफियाओं की पार्टी है। इस दौरान तालाबों, जमीनों पर कब्जे हो रहें हैं। ये बातें मंगलवार को कानपुर आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। अखिलेश यादव मंगलवार को दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया और मृतक किसान बाबू सिंह यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने दोनों परिवार को न्याय दिलाने के साथ हर संभव का भरोसा दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर करीब 3 बजे श्याम नगर स्थित बीजेपी पार्षद पति की पिटाई से घायल दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया के घर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। वह परिवार के साथ एक घंटे से अधिक समय तक रूके। जहां उन्होंने पारिवारिक माहौल में बातचीत की। जहां घटना की जानकारी ली। फिर अमोलदीप के बेटे अभिराज से पढ़ाई आदि के विषय में पूछा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अमोलदीप से कहा कि उन्हें किसी मेडिकल सपोर्ट की आवश्यकता हो तो जरूर बताएं। वह पूरी तरह से परिवार के साथ हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिवार को सरकारी खर्चे पर सुरक्षा मिलनी चाहिए। क्योंकि, सरकार के लोगों से विवाद है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा। अमोलदीप भाटिया के पिता कमलजीत ने बताया कि अखिलेश यादव ने पारिवारिक ढंग से बातचीत की।
सरकार सिर्फ जीरो टॉलरेंस की बात करती है
ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था, कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने परिवार के विषय में घटनाक्रम पर बिंदुवार जानकारी ली। परिवार का साहस बढ़ाया। कहा कि वह न्याय के लिए लड़ते रहें, पार्टी और वह उनके साथ हैं। फिर उन्होंने मीडिया से कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है। लेकिन उनका जीरो टॉलरेंस यह है कि किसी व्यक्ति की आंख फोड़ देना और बीच चौराहे पर मारपीट करना।
बेहतर इलाज और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
अखिलेश ने कहा कि जिस पर प्रकार से भाजपा नेताओं ने दवा व्यापारी को पीटकर उनकी आंख को खराब कर दिया है। वह घटनाबहुत निंदनीय है। इस सरकार में भाजपा नेता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि वे सरकार से अमोलदीप का बेहतर इलाज और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। इसके बाद वह चकेरी गांव के लिए रवाना हो गए।
भाजपा के नेता लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला करीब साढ़े चार बजे चकेरी गांव स्थित मृतक किसान बाबू सिंह यादव के घर पहुंचा। जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबू सिंह की पत्नी बिटान व बेटी रूबी और काजल से मिले। जहां उन्होंने बाबू सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। यहां भी अखिलेश ने करीब 45 मिनट से अधिक समय तक रुके। इसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और नेता लगातार बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला
लेकिन पुलिस शासन के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे तो मुख्यमंत्री का बुलडोजरआरोपियों पर तुरंत चल जाता है। लेकिन , इन दोनों मामलों में अभी तक बुलडोजर क्यों नहीं चला। बोले कि क्या अब बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है या चालक भाग गया है या पुलिस को आरोपियों के घर नहीं मालूम । न पता हो हम उनका पता बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button