आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

UP: यूपी प्रभारी पद से प्रियंका गांधी को हटाया गया , अविनाश पांडेय बने प्रभारी

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रियंका गांधी यूपी के प्रभारी पद से हट गई हैं। लंबे समय से इस बात के कयास लग रहे थे कि प्रियंका इस पद से अपने आप को हटा सकती हैं।
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश प्रभारी पद पर प्रियंका गांधी की जगह अब नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी है। अविनाश अभी झारखंड के प्रभारी हैं। इसे आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टि से अहम माना जा रहा है। फिलहाल प्रियंका गांधी को अभी कोई घोषित जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा होने के बाद से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी पद पर निगाहें लगी थीं। प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले यूपी की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी कांग्रेस के हाथ सिर्फ रायबरेली सीट लगी। इसी तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। पार्टी के विधायकों की संख्या सात से घटकर दो पर आ गई।

विधानसभा चुनाव के बााद से ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश से दूरी बना ली थी। ऐसे में उत्तर प्रदेश प्रभारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। शनिवार को महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से कई प्रदेशों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इसमें महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अविनाश पांडेय को उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह विधान सभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र कमेटी के प्रभारी रह चुके हैं।
कौन है अविनाश पाण्डेय
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय इससे पहले राजस्थान के चुनाव निरीक्षक एवं गुजरात व झारखंड के प्रभारी रह चुके हैं। वह पहली बार 1985-89 तक महाराष्ट्र के विधायक रहे। जुलाई 2010 में राज्यसभा सदस्य भी रहें हैं।

सचिन बने महासचिव
सचिन पायलट को महासचिव बनाया गया है साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रमेश चेन्निथला को महाराष्ट्र कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया।
राजीव शुक्ला को हिमाचल का जिम्मा
कांग्रेस महासचिवों में उत्तर प्रदेश से राजीव शुक्ला को हिमाचल और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button