आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: सुविधाओं से लैस महाराजा विश्वविद्यालय का पीएम करेंगे उद्घाटन

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल पूर्वाचल का सबसे हाईटेक सुविधाओं से लैंस महाराज सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय बन कर तैयार हो चुका है। इस विश्व विद्यालय का उद्घाटन दस मार्च को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट मैनेजर का दावा है कि इसके निर्माण में ईको फैंडली मैटेरियल का प्रयोग किया गया। इसके ग्राउंड स्तर को रिचार्ज करने के लिए व्यवस्था की गई। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ की जनता को बड़ी सौगात देने के लिए 10 मार्च को आजमगढ़ आ रहे है। मंदुरी एयरपोर्ट व महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का उद्घाटन दस मार्च को किया जायेगा। जिसके बाद महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की जनता को समर्पित कर दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर 2 दिन पहले सीएम योगी आजमगढ़ पहुँच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके है। लेकिन मौसम खराब होने के कारण विश्व विद्यालय का दौरा नहीं कर सके।
जिले के आजमबांध में स्थित महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय 14.5 एकड़ में 10805. 45 लाख की लागत से बनाया गया है। जिसकी नींव गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 13 नवंबर 2021 में रखी थी। जबकि इस प्रोजेक्ट पर काम मार्च 2022 में शुरू किया गया था। 31 दिसम्बर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। अब विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन बनकर तैयार हो चुका है। जनवरी माह में सीएम ने दौरा कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। मीडिया से बातचीत के दौरान महाराजा सुहेलदेव विश्व विद्यालय के प्रोजेक्ट मैनेजर उमाकांत प्रसाद ने बताया कि यूनिवर्सिटी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इस विश्व विद्यालय में अत्यआधुनिक सुविधाओं से लैंस छात्र-छात्राओं के बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इसमें फिटनेस के लिए जिम, हेल्थ के लिए सुविधा के लिए हॉस्पिटल, शॉपिंग माल, एटीएम, मिनी बैंक, पोस्ट ऑफिस के साथ ही स्टेडियम भी बनाया गया है। वही सुरक्षा की बात करे तो यूनिवर्सिटी के अंदर पुलिस चौकी भी बनकर तैयार है। विद्युत व्यवस्था के लिए दो सब स्टेशन बनाया गया है। जल संरक्षण के लिए इसके ग्राउंड स्तर को रिचार्ज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button