आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़ से लगातार दूसरी बार विधान परिषद जाएंगे विजय बहादुर

विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमो का जिलामंत्री चुना गया।
आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें आजमगढ़ के विजय बहादुर पाठक का भी नाम शामिल है। विजय बहादुर पाठक वर्तमान में एमएलसी हैं और लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए भी पार्टी ने उन्हें विधान परिषद भेजने का निर्णय लेकर जिले का मान बढ़ाने का काम किया है।
विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय हैं। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्रीदुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमो का जिलामंत्री चुना गया।
वर्ष 1991 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इन्हे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गईं। पिछले एक दशक से वे लगातार प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं। विजय बहादुर पाठक की संगठन में मजबूत पकड़ है। सबसे बड़ी बात है कि वे अपने पॉलिटिकल कॅरियर के दौरान पूरी तरह निर्विवाद रहे हैं। इन्हें टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
एमएलसी बनने के पूर्व इन पदों पर रहे
1994 से सदस्य यूपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति।
1997 में जनसम्पर्क अधिकारी तत्कालीन यूपी मंत्री कलराज मिश्र
1998 में उपाध्यक्ष यूपी ओलम्पिक एसोशियन
2000 में प्रदेश मीडिया प्रभारी
2002 में प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद, आजमगढ़
2005 में पार्टी प्रवक्ता
यूपी तीरंदाजी संघ का संयुक्त सचिव
आजमगढ़ ओलम्पिक एशोसिएशन का अध्यक्ष
2010 में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता।
2016 में प्रदेश महामंत्री।
2018 में फिर प्रदेश महामंत्री।
मई 2018 में एमएलसी चुने गए।
2020 में प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button