आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

ये आजन्म गढ़ है, अतंत काल तक रहेगा विकास का गढ़

आजमगढ़ मे गरजे प्रधानमंत्री
आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज आजमगढ़ पहुंचे। जहां से उन्होंने यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि आज आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कार्यक्रम होता था और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है और देश के अलग-अलग जगहों से लोग जुड़े हैं।
यूपी में युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।
पहले किसानों को उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।
पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP किसानों को दी जा रही है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
ये विकास विपक्षियों की नींद उड़ा रहा है: पीएम
पीएम ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।
‘2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे’
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।
भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोग: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक प्रलोभन है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले क्या होता था, नेता चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है, उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा ही किया गया है।
‘आज आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है’
पीएम मोदी ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
हमारी सरकार दिन-रात काम रही है: मोदी
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश के परिवारजनों के जीवन को आसान बनाने के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम रही है।
परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।
परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।
रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से यूपी की पहचान: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग
सेरिमनीज़ से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है।
ये आजन्म गढ़ है, अतंत काल तक रहेगा विकास का गढ़
पीएम मोदी ने आजमगढ़ में जनसभा के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं। उन्होंने परिवार वाले लालू प्रसाद के बयान पर भी पलटवार किया।
पीएम मोदी ने आजमगढ़ की जनता को गारंटी दी कि अब ये आजन्म गढ़ है, यह अनंत काल तक विकास का गढ़ रहेगा। कहा मोदी की एक और गारंटी सुन लीजिए, यह मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करूंगा। इसके लिए दौड़ रहा हूं। आइए जानते हैं पीएम के भाषण की खास बातें…
1- पत्थ भी गायब और नेता भी…
पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं, उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं होता था। पत्थर भी गायब हो जाता था और नेता भी। एनडीए की सरकार ऐसा नहीं करती हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं। हमने यूपी को कई एयरपोर्ट की सौगात दी है।
2-मैं हूं मोदी का परिवार
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ की जनता है।
3- अबकी बार 400 पार
पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी यूपी की पूरी सफाई में आजमगढ़ को पीछे नहीं रहना है। आजमगढ़ जवन चाहेला वह कर लेवेला। जो देश कह रहा, जो यूपी कह रहा है, जो आजमगढ़ कह रहा है। वही मैं भी कह रहा हूं अबकी बार 400 पार।
4- विकसित भारत के संकल्प पूरा करने को दौड़ रहा
विकसित भारत के संकल्प को स्थापित करने के लिए विकास की गति से दौड़ रहा हूं। इस दौड़ में एयरपोर्ट हाईवे और रेलवे से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पढ़ाई पानी और पर्यावरण से जुड़े विकास कार्यों को भी यहां नई गति मिली।
5- जनता का यह प्यार अद्भुत है
आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। अब जहाज से यहां से उड़ान भर सकेला, आजमगढ़ के जवन लोग विदेश रहे वाला हौ उ सबके आज बहुत खुशी मिलत होई। यह पहली बार नहीं हौ। अब आजमगढ़ में अपना जहाज उतरेगा, यहां ठिकाना हो गया है।
6-गन्ना किसानों को समय पर मिल रहा गन्ने का मूल्य
आप लोगों को याद है ना कि उत्तर प्रदेश में पहले जो सरकार चलाते थे, वह गन्ना किसानों को कैसे तरसाते थे, कैसे रुलाते थे। अब समय से भुगतान कर दिया जाता है। भाजपा की सरकार है, इसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है। गन्ना किसानों की मदद के लिए गन्ने से एथेनॉल बनाया जा रहा है। खेत में जो पराली है, उससे बायोगैस बड़ रही है। इसी यूपी में चीनी मिलों को कौड़ियों के दाम बिकते और बंद होते देखा है। अब चीनी मिलें भी शुरू हो रही हैं और गन्ना किसानों का भाग्य भी बदल रहा है। केंद्र सरकार जो पीएम किसान सम्मन निधि दे रही है, उसका लाभ भी यहां के किसानों को मिला है। अकेले आजमगढ़ के ही करीब 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मन निधि के 2000 करोड़ रुपये मिले हैं। कहां कि इतने बड़े स्तर पर विकास इतनी तेज रफ्तार कभी मुमकिन नहीं होती थी।
7-सही नियत से काम कर रही डबल इंजन की सरकार
जब सरकार सही नियत और ईमानदारी से काम करती है, तो देश का विकास होता है। भ्रष्टाचार में डूबे परिवारवादी सरकारों में इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कभी संभव नहीं था। पिछली सरकारों में आजमगढ़ और पूर्वांचल में पिछड़ेपन की तकलीफ ही नहीं उठाई, बल्कि उस दौर में यहां की छवि खराब करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सीएम योगी ने अभी बहुत बढ़िया वर्णन किया है, किसान को संरक्षण दिया गया, इस स्थिति को बदलने के लिए यहां के युवाओं को नए अवसर देने के लिए भी डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। यहां युवाओं के लिए महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय की कवायद शुरू की गई। आजमगढ़ मंडल के हमारे युवाओं को लंबे समय से शिक्षा से लिए बना गोरखपुर या प्रयागराज जाना पड़ता था। अब आर्थिक बोझ कम होगा।
8- राम मंदिर का सपना हुआ साकार
पीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का सपना साकार हुआ है। अयोध्या के साथ ही बनारस, मथुरा और कुशीनगर के विकास से यूपी में पर्यटन बहुत तेजी से बड़ा है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। यही गारंटी 10 साल पहले मोदी ने दी थी। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना घर समझते थे, गाली दे रहा है। यह लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। 140 करोड़ की जनता यह मोदी का परिवार है। हर कोई कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार।
परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला।
परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।
परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।
रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से यूपी की पहचान: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है।
यूपी में युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।
पहले किसानों को उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।
पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP किसानों को दी जा रही है: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
ये विकास विपक्षियों की नींद उड़ा रहा है: पीएम
पीएम ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।
2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे’
पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।
भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोग: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक प्रलोभन है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले क्या होता था, नेता चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है, उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा ही किया गया है।
आज आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है’
पीएम मोदी ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button