आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: भाजपा कार्यकर्ताओ ने अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत

आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किशन लाल गौड़ ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी यूपी की 80 80 की 80 सीट जीत रही है
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का कहना है कि मोदी जी की गारंटी के बल पर लोकसभा 400 पर सीट जीत रही है वही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जी जान से लगा हुआ है। भाजपा के प्रति जनता में काफी उत्साह है और निश्चित रूप से इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। वहीं समाजवादी पार्टी पर शिकंजा करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद से नहीं हट पा रही है। पहले मुलायम सिंह यादव फिर अखिलेश यादव अब धर्मेन्द्र यादव। क्या सपा में कोई कार्यकर्ता नहीं है जो चुनाव लड़ सके। जिले के कार्यकर्ताओं
में इसको लेकर काफी आक्रोश है। आखिर कब तक सैफई परिवार की गुलामी यहां का सपा कार्यकर्ता करता रहेगा। वही उन्होंने कहा कि भाजपा ने निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है, जिसने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है। आजमगढ़ अपनी मेधा और प्रतिभा को पहचानने वाला जिला है। मुबारकपुर की साड़ियां और निजामाबाद की काली मिट्टी के बर्तन पूरी दुनिया में अपना नाम कमाते हैं। यहां के लोगों ने अपने हाथों के हुनर को पहचाना है। इस स्वागत के मौके पर भाजपा नेता साहिल उपाध्याय, अमित अस्थाना, संदीप श्रीवास्तव, विजय गौड़, श्याम नारायण, रामेश्वर आदिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button