आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: जयमाल के बाद लड़के ने शादी से किया इनकार

तय मुहूर्त पर नहीं आई दुल्हन

मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा तो पल्हना चौकी पर पंचायत हुई। जिसमें साढ़े तीन लाख का हर्जा खर्चा देने पर मामला-सुलझा और बारात बैरंग वापस लौट गई।
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआंकला रामपुर गांव में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी। विवाह मुहूर्त का समय बीत जाने पर लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। जिस पर लड़की पक्ष ने बारातियों को बंधक बना लिया।
जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन गांव निवासी राहुल राजभर की शुक्रवार को शादी थी। बारात देवगांव कोतवाली के लहुआंकला रामपुर गांव आयी थी। द्वारपूजा व जयमाल आदि का कार्यक्रम हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ।
विवाह का मुहूर्त दो बजे तक था। लड़की पक्ष शादी की तैयारी में जुटा था, लेकिन तय मुहूर्त तक शादी नहीं बैठ सकी। जिस पर लड़का पक्ष आक्रोशित हो उठा और शादी करने से इंकार कर दिया।
लड़की पक्ष के लाख मानने के बाद भी जब लड़का पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ तो लड़की पक्ष वालों ने दुल्हे के साथ ही उसके कुछ नात रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। मौके पर घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिस पर लड़का पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शनिवार की सुबह दोनों पक्षों को पल्हना चौकी पर ले आई। जहां दिन पर पंचायत के बाद शाम में साढ़े तीन लाख का हर्जा खर्चा देने की बात पर समझौता हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button