दोनों युवकों को पेड़ से पीटने के बाद दबंग फरार हो गए। जाने से पहले युवकों की बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है।
आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना चट्टी पर बाइक सवार दो युवकों को घेरकर कुछ लोगों ने हॉकी और डंडे से पीटा। इसके बाद पेड़ से बांधकर भी पिटाई की। दोनों को घायलावस्था में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। जाते-जाते उनकी बाइक को भी तोड़ दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आइमा गांव निवासी सौरभ मौर्या (22) अपने मित्र प्रद्युम्न चौहान (21) गांव नराव थाना मुबारकपुर के साथ रविवार की शाम अपने दोस्त करण के गांव असोना थाना जहानागंज गया था। तीनों एक ही बाइक से गए थे। करण को उतारने के बाद जैसे ही वह असोना चट्टी के पास पहुंचे। तभी किसी पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग हॉकी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और उन्हें मारना शुरू कर दिया।
इतने से भी जब मन नहीं भरा तो उन्होंने दोनों को पेड़ से बांधकर भी पीटा। जिससे सौरभ और प्रद्युम्न दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी प्रकार से परिजनों को सूचना मिली तो पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के साथ परिजन जाकर दोनों युवकों को छुड़ाए। जाते-जाते हमलावर दोनों युवकों की बाइक और मोबाइल को भी तोड़ दिया। दोनों युवकों को सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Back to top button