आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

पेड़ की डाली को लेकर हुआ था विवाद 

आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव पोस्ट ख़लीफतपुर निवासी 50 वर्षीय मोपेड सवार व्यक्ति को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लखनूपुर के पास पेड़ की डाल को लेकर विवाद की रंजिश के चलते गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। घायल युवक की पहचान सुरेश यादव पुत्र स्व० जैकरन यादव के रूप में की गयी है। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल में लाया गया जहां पर उसको भर्ती किया गया है।

घटना दिन के करीब पौने चार बजे के लगभग घटित हुई है। घायल सुरेश उस समय बाजार से सब्जी लाने के लिए जा रहा था। लखनूपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दी। गोली उसके बायें हाथ में लगी है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व बारिश में नीम के पेड़ की डाल पीड़ित के घर के पास गिरी थी। डाल ले जाने को लेकर गांव निवासी अवधेश के साथ उससे विवाद हुआ था। घटना को उसी से लेकर जोड़ा जा रहा है। घायल के परिजन हरिराम यादव ने बताया कि दिन में 12:00 बजे के बाद सुरेश बाजार से आ रहे थे तभी बाइक से पहुंचे चंद्रभान भोला व शिवानंद ने हमला किया चंद्रभान गाड़ी चला रहा था जबकि भोला व शिवानंद फायरिंग करने वालों में थे। घटना के बाद आरोपी भाग गए। वहीं हरिराम के अनुसार घायल के पुत्र दीपक यादव के साथ वह बाइक से जा रहे थे। तभी उन्होंने सुरेश को सड़क पर तड़पते देखा। तब घटना की जानकारी हुई। विवाद को लेकर एक दिन पूर्व पुलिस ने सुरेश का चालान किया था शाम को जमानत पर छूट कर घर आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button