आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

मंगेश एनकाउंटर पर बोले असीम अरुण: पुलिस की कार्रवाई सही

सपा अपराधियों को देती रही है बढ़ावा

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने मंगेश यादव एनकाउंटर को पुलिस की सही कार्रवाई बताया। वहीं सपा पर निशाना साधते हुए बोले कि यह पार्टी हमेशा अपराधियों को बढ़ावा देती रही है। 

उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण का रविवार को जाफर स्थित डायट में आगमन हुआ। इस दौरान असीम अरुण ने मंगेश यादव एनकाउंटर मामले पर खुलकर बयान देते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। 

उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा अपराधियों को बढ़ावा देती रही है। जब भी कोई पुलिस अधिकारी अपने घर से निकलता है, तो उसकी सोच गोली चलाने की नहीं होती। लेकिन, जब कोई अपराधी, खासकर डकैती जैसे अपराध में लिप्त व्यक्ति, पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस के पास आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। मंगेश यादव एनकाउंटर में भी यही हुआ। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जोकि पूरी तरह कानूनी थी।

अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप 

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार अपराधियों हमेशा बढ़ावा देती रही है। अखिलेश यादव हमेशा अपराधियों का समर्थन करते हैं। उनका नारा रहा है ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है’। वहीं, योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। योगी सरकार अपराध और अपराधियों को क्षमा नहीं करती, बल्कि दंडित करती है। आज के समय में अपराधी डरे हुए हैं और जेल में रहना ही पसंद कर रहे हैं। 

पुलिस ने चलाई आत्मरक्षार्थ गोली, जिसमें हुई मंगेश की मौत

मंगेश यादव, एक कुख्यात अपराधी था जो पुलिस की जवाबी फायरिंग में मारा गया। पुलिस का कहना है कि मंगेश और उसके गिरोह ने डकैती में शामिल होकर पुलिस पर हमला किया था। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें मंगेश की मौत हो गई। घटना की मजिस्ट्रेट जांच और वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button