आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

सपा नेता से पति प्रताड़ित, पीटती है…बोतल मारकर किया घायल

केस में फंसाने की धमकी, लड़ चुकी हैं मेयर का चुनाव

सपा नेता पत्नी से पति प्रताड़ित है। उसने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पत्नी पीटती है। बोतल मारकर घायल किया। केस में फंसाने की धमकी देती है। बताते चलें कि जूही प्रकाश मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में समाजवादी पार्टी से महापौर का चुनाव लड़ चुकीं सपा की नेता जूही प्रकाश पर पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके खिलाफ जानलेवा हमले, रंगदारी मांगने का मुकदमा थाना सिकंदरा में दर्ज कराया गया है। पति ने चोटों का वीडियो पुलिस को दिया है। सपा नेत्री ने भी तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने मेडिकल के आधार पर पति का मुकदमा लिखा है।

सिकंदरा के रहने वाले पति योगेंद्र प्रताप ने दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाया है कि वर्ष 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों संपर्क में आए थे। वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे। जूही भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। दोस्ती होने पर जूही ने 2023 में चुनाव लड़ने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने 35 लाख रुपये का इंतजाम करके दिए। बाद में उसने दबाव डालकर उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद पत्नी ने उसे घरवालों से अलग कर दिया। दोनों अलग रहने लगे। यहां आकर पत्नी ने उस पर पेट्रोल पंप नाम करवाने का दबाव डाला। इनकार करने पर धमकाया। केस में फंसाने की धमकी दी। पत्नी ने उसके खिलाफ जून, 2024 में पुलिस को दुराचार का आरोप लगाकर तहरीर दी थी।

उन्होंने किसी तरह उसे समझाया। पत्नी के दुर्व्यवहार से वह अवसाद में आ गए हैं। कई बार पत्नी रात में दरवाजा तक नहीं खोलती। 17 सितंबर को पत्नी ने उनकी पीठ पर बोतल मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके पहले भी पत्नी हमला कर चुकी है। इस मामले में इंस्पेक्टर सिकंदरा का कहना है कि चोटों के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। पत्नी की तहरीर की जांच की जा रही है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button