आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़ महोत्सव के अंतिम दिन रहा आगाज, कलाकारों ने की प्रस्तुति 

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिँह ने लोक गीत एवं नृत्य से की शानदार प्रस्तुति 

आजमगढ़: दिनांक 18 से 22 सितम्बर 2024 तक राजकीय पालिटेक्निक कॉलेज आजमगढ़ में आयोजित हो रहे आजमगढ़ महोत्सव-2024 के अंतर्गत आज अंतिम दिन के कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया गया।

आज के कार्यक्रम में हिमांशु मिश्रा, सुरेन्द्र, दीपराज मिश्रा, सदानंद शर्मा, मुकेश गुप्ता, मुकेश चंद्रा, मनीष चौधरी, ह्रदय मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, संदीप सिंह, अम्बर मिश्रा, ह्रदयशंकर मिश्रा, सियाराम यादव, सावन प्रजापति, उमेश सिंह राठौर एवं सावन प्रजापति द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति दी गई।

इसके साथ ही ऑडिशन में चयनित डान्स ग्रुप में शाह आलम सांवरिया, अनसार अहमद (नटराज अकेडमी), दुर्गवीजय, आरडीएफ, ड्रीम डांस अकेडमी द्वारा ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी गई। सौरभ श्रीवास्तव द्वारा गायन,रागिनी श्रीवास्तव द्वारा नृत्य, अनुमेहा गुप्ता की प्रस्तुति, अमरजीत द्वारा कहरवा लोकनृत्य एवं सुरेश कुशवाहा द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई।

इसके पश्चात् इंडिया गॉट टैलेंट फेम जीरो डिग्री डांस ग्रुप ने अपने डांस की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन किया। तत्पश्चात भोजपुरी सिंगर मनोहर सिंह एवं अंतरा सिंह पहड़िया द्वारा लोक गायन की प्रस्तुति दी गई तथा भोजपुरी अभिनेत्री/सिंगर अक्षरा सिंह द्वारा अपने गानो एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गयी, जिसे लोगों ने खूब पसन्द किया। 

उपरोक्त समस्त कलाकारों को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही दैनिक लकी ड्रा कूपन एवं मेगा लकी ड्रा कूपन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। 

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक एवं श्री रामसूरत राजभर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री परीक्षित खटाना, अपर जिलाधिकारी श्री राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आजाद भगत सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री विनय कुमार गुप्ता, मुख्य कोषाधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं मा0 जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button