आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने चंगुल से छुड़ाया

ऐसे किया गया काबू

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक विशालकाय अजगर दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से निकाला गया। 

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के पहलेजाबाद ग्राम सभा के पास मंगल यादव की बगीचे में शुक्रवार की सुबह एक विशाल अजगर दिखा। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बाग में पहुंच गए। अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर के मुंह से नीलगाय के बच्चे को बाहर किया और उसे एक खांचे (टोकरी) में बंद कर दिया गया।

यह है पूरा मामला 

निजामाबाद तहसील के पहलेजाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को दबोच रखा था। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। 

काफी मशक्कत के बाद लोगों ने नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बाहर निकाला और अजगर को एक खांचे में बंद कर दिया। अजगर कुछ देर तक तो शांत रहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह हरकत करने लगा तो लोगों ने खांचे को हटा दिया। उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button