आजमगढ़उत्तर प्रदेशदेशराजनीतिविदेश

मैनपुरी से रघुराज शाक्य ने किया नामांकन, गुरु मुलायम सिंह यादव का लिया आशिर्वाद

लोकसभा उपचुनाव मैनपुरी से रघुराज सिंह शाक्य ने किया नामांकन बोले गुरु मुलायम सिंह का आशीर्वाद लेकर होगी जीत जनता करेगी फैसला

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। आज रघुराज सिंह शाक्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल दिया। वहीं मुलायम की विरासत पर सपा से डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। इस सीट पर सपा और भाजपा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी ने लोकसभा में शाक्य वोटरों की संख्या को देखते हुए दांव खेला है। जातीय समीकरण में शाक्य इस सीट पर दूसरे नंबर पर हैं। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था।

नामांकन से पहले रघुराज ने मुलायम को किया नमन

मैनपुरी लोकसभा में होने वाले उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रघुराज सिंह शाक्य मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर सैफई पहुंच गए। जहां उन्हें उन्होंने समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने राजनैतिक गुरु मुलायम सिंह से आशीर्वाद लिया।

मुलायम के आशीर्वाद से 1999 में सपा के टिकट से बने थे सांसद

1999 के चुनाव में रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से सपा के प्रत्याशी के रूप में सांसद चुने गए थे। उसके बाद 2004 में उन्हें दोबारा सपा की सीट से ही रघुराज सिंह सांसद बने। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा की टिकट से जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य समाज में अच्छी पकड़ है।

सपा और प्रसपा को छोड़ इसी वर्ष हुए भाजपा में शामिल

रघुराज सिंह शाक्य इसी साल 7 फरवरी 2022 को बीजेपी ज्वाइन की थी। उन्होंने सबसे पहले 27 जनवरी 2017 को यह कहकर सपा छोड़ दी थी कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच अब रिश्ते अच्छे नहीं रहे। विवाद के चलते मुलायम सिंह यादव को अपमानित किया जा रहा है। इसके बाद है शिवपाल यादव के करीबी होने के कारण उन्होंने प्रसपा को ज्वाइन कर लिया। कुछ ही दिनों में शाक्य का प्रसपा से मोह भंग हो गया तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

गुरु का आशीर्वाद लेकर किया नामांकन

रघुराज सिंह शाक्य अपने प्रस्तावक रामनरेश अग्निहोत्री और प्रदीप चौहान के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचे और वहां उन्होंने बताया गुरु हमेशा शिष्य को आशीर्वाद देते हैं वही लेने के लिए मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर गया था। गुरु हमेशा अपनी को शिष्य को जीत का आशीर्वाद देते हैं। मैनपुरी की जनता अबकी बार मुझे आशीर्वाद देगी और मैनपुरी में अबकी बार कमल खिलेगा। जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है जनता बड़े को बहुत जल्द छोटा बना देती है जनता से बड़ी कोई अदालत नहीं है। लंबे समय जीतती आयी समाजवादी पार्टी के सवाल पर बोले 8 तारीख को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ से जीत रही है रामपुर से जीत रही अभी तो सभी जगह से जीत रही है लेकिन जनता जवाब देगी कहां-कहां से जीत रही है। 2019 को लेकर जीते गए चुनाव पर बोले जनता के द्वारा जीत का ग्राफ गिरा है और आगे भी करेगा जनता फैसला करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button