आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

सपा कार्यालय पर मनाई गई महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती

आजमगढ। समाजवादी पार्टी कार्यालय, पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, बाह्य आडंबरों व पाखंडवाद, बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा विवाह, व महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए, सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए वे संघर्ष किए उन्होंने हमेशा समाजवाद कि अलख जगाने का काम किया। उन्होंने तमाम विद्यालयों की स्थापना की और सावित्रीबाई को पढ़ा-लिखा कर अध्यापक बनाने का काम किया जो भारत में प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं। महात्मा ज्योतिबा राव फुले हमेशा शिक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया करते थे उनके विचार और कर्म कभी भुलाया नहीं जा सकते उनके विचारों और पद् चिन्हों पर चलकर समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके विचार और कर्म अनुकरणीय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button