आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: सर्वोदय स्कूल मे धनतेरस पर आयोजित हुआ विभिन्न कार्यक्रम 

आजमगढ़: जनपद के हरवंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज शुक्रवार को दीपावली पर्व पर धनतेरस के अवसर पर उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विद्यालय के संस्थापक / प्रबंधक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

तत्पश्चात लक्ष्मी-गणेश की पूर्जा, अर्चना एवं वन्दना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके बाद दीपावली के त्योहार का मंचन किया गया। जिसमें भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी का चौदह वर्षों का वनवास समाप्त कर अयोध्या आने की खुशी में दीपावली मनाने व उनका राज्याभिषेक करने तक का मनमोहक झाँकी मंचन बच्चों के द्वारा किया गया। साथ ही साथ बच्चों के द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर भव्य अल्पना / रंगोली का अनुपम चित्रण किया गया।
संस्था के संस्थापक/ प्रबन्धक श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। प्रबंधक जी ने कहा जिस प्रकार भगवान श्री राम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए। प्रबंधक जी ने विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग, विद्यार्थीगण एवं अन्य कर्मचरियों समेत विद्यालय के अभिभावको को भी दीपावली पर्व , की हार्दिक शुभकामनायें दी।
प्रधानाचार्य विधान तिवारी सर्वोदय पब्लिक स्कूल ने भी विद्यार्थियों को सत्य का आचरण एवं कर्म प्रधान बनने की प्रेरणा दी। भगवान श्रीराम के धर्मपरायण जीवन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। इस अवसर पर समस्त अध्यापकगण एवं अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button