आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

शादी मे दूल्हे ने किया ऐसा कांड की सभी हो गए हैरान

आगरा में ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र से सोमवार रात सगाई से करीब छह घंटे पहले दूल्हा गायब हो गया। लड़के वालों ने
दूल्हे (Groom) के अपहरण की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों को दी तो उनके पैरों तले नीचे की जमीन खिसक गई। लड़की वालों ने साजिश के तहत दूल्हे (Groom) को गायब करने का आरोप लगाया। बाद में कई घंटे चली पंचायत में कोई परिणाम नहीं निकला तो लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। मंगलवार सुबह वह एकता पुलिस चौकी पहुंच गए। मामला तूल पकड़ता
देख Groom के परिजनों ने दहेज में ली रकम लौटाने का आश्वासन दिया।
बता दे कि मैनपुरी की रहने वाली युवती का रिश्ता दिसंबर 2022 में ताजगंज के एकता चौकी में रहने वाले लड़के से तय हुआ था। लड़का एक कंपनी में अकाउंटेंट है। लड़की वालों ने बताया कि 15 लाख रुपये में शादी की बात हुई थी। उन्होंने लड़के वालों को बुलट बाइक के साथ ही 10 लाख रुपये नकद, तीन लाख बैंक में आनलाइन ट्रांसफर किए थे। सोमवार रात को लग्न सगाई और 24 नवंबर को शादी होनी थी।
कन्या पक्ष एक घंटे तक करता रहा इंतजार
लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि देवरी रोड स्थित एक फार्म हाउस में सोमवार रात लग्न सगाई समारोह का आयोजन था। रात साढ़े नौ बजे तक दूल्हा फार्म हाउस पर दिखा। रात 10 बजे सगाई के समय गायब हो गया।
एक घंटे तक प्रतीक्षा करते रहे। इस बीच दूल्हे के परिजन बोले की उसका अपहरण हो गया है। वह घर के पास दुकान तक गया था, इसके बाद से पता नहीं है। लड़की वालों का कहना था कि Groom अपना मोबाइल, गाड़ी की चाबी आदि सामान घर पर ही छोड़ गया था। रात में कई घंटे चली पंचायत, पहुंची पुलिस
लड़की वालों का कहना था कि अपहरण की कहानी सही नहीं है।
लड़के को उसके परिजनों ने साजिश के तहत गायब कर दिया है। रात में कई घंटे पंचायत चली। लड़की वालों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया।
मंगलवार सुबह वह एकता पुलिस चौकी पहुंच गए। लड़की वालों ने भी शादी से मना करते हुए दहेज में दी रकम लौटाने की कहा। दोपहर में दोनों पक्ष के बीच बातचीत के बाद लड़के वालों ने दहेज में मिली रकम लौटाने का वादा किया।
वही एसीपी सदर अर्चना सिंह के अनुसार लड़की वालों के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button