आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: शराब पीने का हुआ अफसोस तो युवक ने लगाई फांसी

ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव में शुक्रवार की सुबह पेड़ पर लटका हुआ एक युवक का शव मिला। मृतक के पूरे शरीर पर परिजनों का नाम लिख कर माफी मांगी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
ओहनी गांव के ग्रामीण शुक्रवार की सुबह सो कर उठे और गांव के सिवान की तरफ गए तो पेड़ पर एक युवक की लाश लटकती देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान मनोज राजभर 35 निवासी लहुंवा बसहीकला के रूप में की गई। मृतक अपने पूरे शरीर पर पत्नी व बच्चें का नाम लिखा हुुआ था। इसके साथ ही उसने यह भी लिखा था कि वह अत्यधिक शराब पीता है। जिसके चलते परिवार हमेशा परेशान रहता है। वह अपने पत्नी व बच्चों से इसके लिए माफी भी लिख कर मांगा हुआ है। परिजानों को घटना की सूचना देने के साथ ही पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button