आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

BJP कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के खिलाफ खोला मोर्चा

10 साल में सांसद मनोज तिवारी द्वारा कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है। जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की गई है। दलबदलुओ, चाटुकारों व दूसरे संगठनों से आए लोगों को सांसद तवज्जो देते हैं।
प्रदेश भाजपा में विरोध के सुर एक बार फिर तेज हो गया है। इस बार उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला है। तिवारी के कार्यशैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च भी किया। मनोज तिवारी को हटाओ लोकसभा के कार्यकर्ताओं का शोषण बचाओ के नारे लगाए।
इस नारे की तख्तियां भी लिए हुए थे, जबकि दूसरी तरफ मंडोली में भाजपा कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम भी चल रहा था, जिसमें प्रदेश भाजपा प्रभारी वैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी उस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंडल गठन से लेकर जिले गठन में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। इसी संदर्भ में भाजपा सबोली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल डागर के नेतृत्व में मनोज तिवारी के खिलाफ अभियान चलाया गया।
डागर ने कहा कि 10 साल में सांसद मनोज तिवारी द्वारा कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है। जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की गई है। दलबदलुओ, चाटुकारों व दूसरे संगठनों से आए लोगों को सांसद तवज्जो देते हैं। उनसे मिलना तो दूर मोबाइल कॉल भी नहीं उठाते हैं। पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम व लाल बिहारी तिवारी कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में शामिल रहते थे। मगर सांसद मनोज तिवारी बात करने को भी तैयार नहीं होते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button