आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- मोदी और अमित शाह के चेलों का हो रहा काम

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मोदी और अमित शाह के चेलों का ही काम हो रहा काम है। बाकियों के धंधे तो ठप पड़े हैं।
सहारनपुर के गंगोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा से सर्व समाज परेशान है। किसानों का गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया और न ही समय से भुगतान होता है। देश में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के चेलों काम हो रहा है। बाकी सभी के काम-धंधे ठप पड़े हुए हैं। यह तानाशाही है।
वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के सवाल पर कहा कि वह आस्था का केंद्र है। निश्चित तौर पर भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उसका काम हो रहा है।
यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद गंगोह पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मोहल्ला सराय स्थित सभासद फराह कुदुसी के निवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को दुष्कर्म के केस में सजा हुई है, जब भाजपा को उनके बारे में पता था तो फिर महिलाओं का अपमान करने वाले को टिकट क्यों दिया गया।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 400 रुपये थे और भाजपा सरकार में दाम एक हजार रुपये से अधिक हैं। हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में ही गठबंधन की सरकार बनेगी।
राहुल और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर पर कहा कि अमेठी और रायबरेली में उनका घर है। हमने मल्लिकार्जुन खड़गे को भी यूपी से चुनाव लड़ने के लिए प्रस्ताव दिया है। गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस कर रहा है। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा यह राष्ट्रीय नेतृत्व ही तय करेगा। हमारा काम संगठन को मजबूत करना है।
बसपा सुप्रीमो मायावती के गठबंधन में शामिल होने पर कहा कि इसका फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है। सपा महासचिव शिवपाल यादव के पश्चिम के दौरे पर कहा कि सभी का अपना काम करने का तरीका है। इस दौरान पूर्व विधायक इमरान मसूद, नोमान मसूद, हमजा मसूद, फैसल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button