आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: नव मतदाता बनेंगे देश के भाग्य विधाता

आजमगढ़: भारतीय जनता युवा मोर्चा लालगंज आजमगढ़ के द्वारा आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। लालगंज जिले के पांचों विधानसभाओ में अलग – अलग दस स्थानों पर आयोजन किया गया। लालगंज विधान सभा के फेंकू सिंह महाविद्यालय चेवार में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज जिले के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और विशिष्ठ अतिथि पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू रहे और फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में मुख्यतिथी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल विशिष्ठ अतिथि जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू रहे।दीदारगंज विधान सभा के फुलेश महाविद्यालय दीदारगंज में मुख्यतिथि पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर विशिष्ठ अतिथि जिला कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल और आर. आर. सभागार में पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह मोनू रहे। अतरौलिया विधान सभा के रामनाथ धनंजय पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संयोजक श्रम प्रकोष्ठ रमाकांत मिश्र विशिष्ठ अतिथि प्रभाकर तिवारी और उदय राज सिंह रामप्यारी पालीटेक्निक कालेज में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो चंद्रपाल सिंह विशिष्ठ अतिथि कोयलासा ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव रहे। निजामाबाद विधान सभा के सुदामी देवी पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव और बीआरडी पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद राय विशिष्ठ अतिथि जिला मंत्री अजय यादव रहे। फूलपुर पवई विधान सभा के यस बी यस इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा संजय यादव रहे।
देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चूवल माध्यम से नमो नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में युवाओं से कहा, अगला 25 साल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस समय में आप कई बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी होगी। आपका हर फैसला भारत की दिशा तय करेगा।प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली देश के 8 लाख युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स से वाद स्थापित किया।पीएम मोदी मोदी पहली बार मतदान करने वाले देशभर के नवमतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की घोषणा पत्र के लिए सुझाव देने की अपील की।पीएम मोदी ने नवमतदाताओ से कहा, विकसित भारत के अमृतकाल की गाथा में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में कैसे लिखा जाए ये युवाओं को तय करना है। अगले कुछ सालों में हम स्पेस, डिफेंस, टेक्नोलॉजी के सेक्टर में कहां पहुंचेंगे ये आप तय करेंगे। हमारी गति, अप्रोच कैसी होगी ये सब नवमतदाता ही तय करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने फर्स्ट टाइम वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर के राष्ट्रवादी सरकार को चुने जिससे देश का विकास हो सके। जब देश में राष्ट्रवादी सरकार आएगी तो विश्वविद्यालय बनेगा, सड़के बनेगी,भ्रष्टाचार समाप्त होगा। सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा।आपके जिले में भी महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय बन कर तैयार हो गया है। जिसके माध्यम से यहां के युवा अपनी शिक्षा ले रहे है। इसके पूर्व की सरकारों में केवल और केवल घोटाला हुआ करते थे जब से देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लगातार विकास हो रहा है। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार आई है तब से सबको इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बना। जिससे सभी लोग इलाज मुफ्त में करा सके। मोदी का सपना था पहले शौचालय फिर देवालय के सोच के साथ कार्य किया। गरीबों को आवास योजना के तहत आवास मिला। देश के मुखिया से ले कर घर की मुखिया तक महिलाओं को बना कर उनका सम्मान बढ़ाया गया।इस बार 2024 में मोदी को वोट दे कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना है।
नमो नव मतदाता सम्मेलन लालगंज विधान सभा के संयोजक रजनीश जायसवाल सहसंयोजक आनंद राय,शिवेंद्र राय, दीदारगंज विधान सभा संयोजक अंकुर राय सहसंयोजक गौरव मिश्र,निजामाबाद विधान सभा के संयोजक चंद्रहास राय सहसंयोक समर सिंह,दुर्गा चौबे, अतरौलिया विधान सभा के संयोजक भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी सहसंयोजक नीतीश सिंह, फूलपुर पवई विधान के संयोजक गोविंद यादव रहे।
लालगंज विधान सभा में फेंकू सिंह महाविद्यालय में मंच का संचालन मंडल महामंत्री आदर्श राय ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचिता श्री, देवगांव मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, पल्हना मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष अवध राज यादव,युवा मोर्चा पल्हना मंडल अध्यक्ष अंशु मिश्रा, विद्यालय के प्रबंधक अमर नाथ सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद सरोज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button