आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

UP: बाहरवाली के इश्क में घरवाली को पीटता है तीन बच्चों का बाप

मैनपुरी में तीन बच्चों का बाप बाहरवाली के इश्क में घरवाली को पीटता है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और फफक पड़ी।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में विवाहिता के पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है तो पति उसकी पिटाई करता है। आरोपी महिला के परिजन भी सहयोग करते हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामला करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला भूपाल का है।
गांव निवासी शिवानी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पति संजीव कुमार के एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब वह पति के नाजायज संबंध का विरोध करती है तो उसकी पिटाई की जाती है। आरोपी महिला के माता पिता व श्याम सिंह भी उसका सहयोग करते हैं। कहते हैं कि इस महिला को घर से निकाल दो। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
आरोपी महिला व उसका पति व भाई बहन भी पति के साथ मिलकर उसे परेशान करते हैं। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति संजीव, आरोपी महिला, उसके माता पिता और पति श्याम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button