आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा कार्यशाला की बैठक हुई सम्पन्न

आजमगढ़: जनपद के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर किसान मोर्चा लालगंज व सदर की संयुक्त कार्यशाला की बैठक सदर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री गोपेश्वर त्रिपाठी जी व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह व क्षेत्रीय मंत्री श्री रत्नेश मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालक किसान मोर्चा महामंत्री विजय शंकर तिवारी ने किया वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा के नीतियों को जनजन तक पहुचाये और भाजपा को आगामी लोक सभा चुनाव मे बहुमत से विजयी बनाने की अपील की साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों से किसान मोर्चा के द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन व किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा को सफल बनाने की चर्चा की गई। जिसके बाद किसान मोर्चा लालगंज जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कार्यकर्ताओ को आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। वही इस कार्यक्रम के अवसर पर श्रीकांत मौर्य, ज्योति प्रताप सिंह, अमित प्रताप अस्थाना, संदीप श्रीवास्तव, इंद्रजीत मौर्य, पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button