आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

बरात लेकर नशे में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में नशे की हालत में दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। इसको देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष ने समझौता कर मामला शांत किया।
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया गांव में नशे में धुत दूल्हा बरात लेकर पंहुचा। यह देख दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने सुबह तक दूल्हे का नशा कम होने का इंतजार करते रहे। दूल्हा सुबह तक नशे में धुत रहा। दुल्हन के शादी मना करने के बाद वर पक्ष और कन्या पक्ष ने आपसी समझौता कर मामला शांत किया।
थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरईया निवासी चुन्नीलाल पुत्र कल्लू लोधी की छोटी बेटी पूजा देवी की सगाई गाजीपुर थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शेरा सिंह के इकलौते पुत्र कमल लोधी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सगाई की रश्में चल रही थी। एक वर्ष पूर्व दोनों ने पक्षों विवाह की तारीख सुनिश्चित की थी।
सुनिश्चित तारीख के आधार पर गुरुवार को शेरा सिंह अपने बेटे कमल लोधी की बारात लेकर ख्वाजीपुर सेमरईया गांव बरातियों के साथ आए हुए थे। शादी की रस्में धूमधाम से की जा रही थीं। दोनों पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। अगवानी साहित द्वारचाल की रश्में पूरी होने के बाद हर्ष उल्लास के साथ साथ मंडप सजाया गया था।
दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामला शांत किया
बरात अगुवानी के साथ दूल्हा नशे की हालत में लड़की के घर पहुंचा। दूल्हे को नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। वाद-विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया। थाना अध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई थी। दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कर लिया है।
बेटी की शादी टूटते देख परिजनों में छाई रही मायूसी
बेटी की सगाई होते ही परिजनों में हर्षोल्लास चल रहा था। बधाई गीत और मंगल गीतों से घर आंगन और गलियां गुलजार हो रही थी। शराबी दूल्हे को देखकर खुशियां गम में तब्दील हो गई। जैसे-तैसे जनवासे मे तिलक कर शादी की रश्में निभाई जा रही थी। वहीं, शराबी दूल्हे ने दुल्हन के माता पिता के सारे अरमानों में पानी फेर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button