आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

ससुर ने बहू के सामने रखी ये शर्त, विरोध पर किया कांड

यूपी से शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बेटे की बहू के सामने शर्मनाक शर्त रखी। परेशान बहू थाने पहुंच गई और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला पर उसके ससुर ने पत्नी के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। महिला के विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने बारादरी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पिछले महीने महिला को अकेला पाकर उसके ससुर ने गलत हरकत की। उसे पत्नी की तरह रहने को कहने लगा। 
विरोध पर महिला की पिटाई कर दी। ससुर की हरकतों की शिकायत करने पर पति और उसके परिजनों ने मारपीट की। यह लोग दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। साजिश के तहत पति कहीं चला गया।
पति के चाचा और भाई ने महिला को पति के ही अपहरण केस में फंसाने की धमकी दी। ससुराल वालों ने महिला की जेवर भी हड़प लिया है। पीड़ित महिला गर्भवती है। उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिरौली में युवती से दुष्कर्म की कोशिश
शेरगढ़ के एक अस्पताल में काम करने वाली युवती ने अस्पताल संचालक पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। युवती ने बताया कि वह शेरगढ़ के अस्पताल में काम करती है। वह शेरगढ़ में ही किराये पर कमरा लेकर रहती है। परिवार सिरौली में ही रहता है। 
पांच फरवरी को वह कमरे में अकेली थी। इसी दौरान अस्पताल संचालक वहां आ गया। उसने कमरा बंदकर दुष्कर्म की कोशिश की। जैसे-तैसे उसने खुद को बचाया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button