आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

पति रहता है दूर-दूर… शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी

साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने पति पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन सुनकर पुलिस भी हैरान है। मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा। जहां दोनों पक्षों को अगली तारीख पुर बुलाया गया है।
आगरा में साफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी के आरोप सुन हैरान रह जाएंगे। पीड़िता ने बताया कि शादी के दो साल बाद भी पति पत्नी को अपने साथ नौकरी पर नहीं ले जाता। घर पर भी नहीं आता। मायके जाने के बाद अपने मामा-पिता से मिलने आता है। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम है। इस वजह से ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर पीछा छुड़ाना चाहते है। पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में न्याय की गुहार लगाई।
घर बुलाने पर भी नहीं आता है पति 
फतेहाबाद थाना क्षेत्र की युवती एमबीए है। दो साल पहले उसकी शादी ताजगंज निवासी युवक के साथ हुई थी। पति दिल्ली एक निजी कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। पीड़िता का आरोप है कि पति ज्यादातर नौकरी पर ही रहता है। घर बुलाने पर भी नहीं आता। दिल्ली साथ रहने के लिए बोलो तो मना कर देता है। मायके जाने के बाद अपने घर पर आ जाता है। पत्नी के आने से पहले वापस नौकरी पर चला जाता है।
ससुराल वाले भी नहीं सुनते 
पीड़िता ने बताया कि कभी सामने आ भी जाए तो पास नहीं आता। ससुरालवालों से शिकायत की तो वह दहेज की मां को लेकर परेशान करने लगे। पति के साथ रहने की जिद की तो पिटाई की। वह पिछले दो महीने से मायके में है। मामला काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पत्नी ने पति पर शारीरिक अक्षमता का भी आराेप लगाया।
दोनों पक्षों को दी गई अगली तारीख
काउंसलर डाॅ. सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों पक्षों को तारीख पर बुलाया गया था। समझाने की काफी कोशिश की। मगर बात नहीं बन सकी। अगली तारीख दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button