आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: यादवों को साधने पहुँचे सपा के गढ़ में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मीडिया से वार्ता करते हुए मोहन यादव ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा दोनों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि मैं यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हूं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालेंगे। इसके मद्देनजर वह मंगलवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा और लोकसभा दोनों में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि मैं यहां सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हूं। उत्तर प्रदेस और आजगढ़ से मेरा खास रिश्ता रहा है। इससे पहले सीएम मोहन यादव आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाली आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल हुए।
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से पूरे देश को लीड कर रहा उप्र
मोहन यादव ने कहा कि जबसे अयोध्या में राममंदिर का निर्माण हुआ है उप्र पूरे देश को लीड कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व को देखते हुए जनता का विश्वास उन पर बढ़ा है। इसलिए जनता भी तय कर चुकी है तीसरी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के तहत यहां आए हैं। यहां उप्र में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है वह खुशी की बात है। यहां के कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका पूर्ण मनोयोग से निर्वहन कर रहे हैं। एक फिर मोदी सरकार बनाने के लिए हम कृतसंकल्पित है। अध्योध्या में राममंदिर बनने के बाद उप्र आज पूरे देश को लीड कर रहा है। जिस तरह से हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्य किया है वह लोगों के बीच विश्वास का एक चेहरा बने हैं। जनता ने इसलिए तय किया है कि तीसरी बार मोदी सरकार। भले ही मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री हूं लेकिन मेरा मूलभाव कार्यकर्ता हैं। एक कार्यकर्ता की तरह ही मैं यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर आया हूं।
यादव वोटरों पर भाजपा की नजर
आजमगढ़ क्लस्टर में शामिल पांच लोकसभा सीटों में यादव मतदाताओं की बड़ी संख्या हैं। एमपी के सीएम मोहन यादव के जरिये भाजपा संदेश देना चाहती है कि पार्टी में सामान्य यादव परिवार के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। पार्टी के दरवाजे यादव समाज के लिए खुले हैं। पार्टी बताएगी कि यादव समाज के नेताओं का राजनीतिक भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।
यूपी इन जिलों में करेंगे दौरा
भाजपा ने पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत चुनावों से पहले मोहन यादव का प्रदेश के यादव बहुल इलाकों में चुनावी दौरा शुरू कराया है। सूत्रों के मुताबिक मोहन आने वाले दिनों में मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद सहित आलू पट्टी के अन्य यादव बहुल जिलों में भी चुनावी दौरा करेंगे। उनका पहला ही कार्यक्रम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार की परंपरागत लोकसभा सीट मानी जाने वाले आजमगढ़ में रखा गया है। सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव यहां से सांसद रहे हैं। सपा से रमाकांत यादव भी आजमगढ़ से सांसद रहे हैं, हालांकि रमाकांत 2009 में भाजपा से भी आजमगढ़ से सांसद रहे हैं। हालांकि, 2022 में हुए उपचुनाव में सपा ने धमेंद्र यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने उन्हें हरा दिया था।
सुल्तानपुर में है मोहन यादव की ससुराल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का विवाह यूपी के सुल्तानपुर निवासी ब्रह्मादीन यादव की बेटी सीमा यादव से 1994 में उज्जैन में हुआ था। ब्रह्मादीन मूलतः अंबेडकर नगर की भीटी तहसील स्थित कोर्रा डडवा गांव के निवासी हैं। लेकिन उनका परिवार सालों पहले सुल्तानपुर शिफ्ट हो गया था।
भाजपा का लक्ष्य है 400 पार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य पूर्ति के उद्देश्य से भाजपा ने देशभर में लोकसभा क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में बांटा है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी क्लस्टर स्तर पर जाकर बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के अंर्तगत आने वाले पांच लोकसभा क्षेत्रों में बैठकें लेंगे।
विपक्ष पर डॉ. यादव का बड़ा हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय स्तर पर बने विपक्षी दलों के गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ एक शिगूफा था, जो ज्यादा दिन नहीं चला। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा।
 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस सिर्फ एक शिगूफा था, जो ज्यादा दिन नहीं चला। कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा। स्वार्थी लोगों का जमावड़ा लंबे दिन नहीं चलता। इस वजह से इंडी अलायंस आज बिखर गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में तीन बैठकों को संबोधित किया। उनकी बैठकों में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी और लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि चाहे ममता (बनर्जी) की पार्टी हो, चाहे आप (आम आदमी पार्टी) हो, हर एक ने अपना-अपना रास्ता पकड़ लिया है। कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव बना सकती थी। कांग्रेस ने अपने सारे यत्न, प्रयत्न करके सत्ता बनाने का षड्यंत्र रचा था। मुझे पहले से भरोसा था और अब जनता ने भी देख लिया है कि उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ।
‘क्लस्टर रचना के तहत आया हूं आजमगढ़’
डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा हर एक विधानसभा और लोकसभा में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरे देश में अभियान चला रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्लस्टर रचना की है। इसी सिलसिले में अखिल भारतीय प्रवास कार्यक्रम के तहत आजमगढ़ पहुंचा हूं। मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच में आकर अत्यंत आनंदित हूं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और यहां के क्लस्टर इंचार्ज के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता लोकसभा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा दिनों-दिन उन्नति कर रही है। मोदी जी का जिस प्रकार से करिश्माई नेतृत्व दिख रहा है, हम रोज, हर दिन, हर प्रकार की घटनाओं में मोदी जी का प्रभाव पाते हैं।
‘22 जनवरी इतिहास में अमर हो गया’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान को लेकर के माननीय मोदी जी ने 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर कर दिया। ये मोदी जी का ही प्रताप है कि कतर जैसे मुस्लिम देश में भी मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री उसके भव्य कार्यक्रम में भाग लेने वहां जा रहे हैं। भारत में लोकतंत्र की सबसे बड़े पद को गौरवान्वित करने का काम मोदी जी ने किया है।
‘तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निश्चित रूप से फिर एक बार मोदी जी की सरकार के संकल्प से साथ देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हमारे भाजपा के सभी कार्यकर्ता समूचे समाज में, आम जनता के बीच केंद्र और राज्य सरकार के कामों को लेकर जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और मोदी सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी राज्यों से, उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम से जो-जो संदेश आ रहे हैं, वह बताते हैं कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी फिर एक बार सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button