आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

पति नहीं मोमोज पसंद… रोज न लाने पर पत्नी पहुंची थाने

पत्नी को पति से अधिक मोमोज पसंद हैं। रोज न लाने पर वह थाने पहुंच गई। बोली- पति के साथ नहीं रहना है। उसकी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर पत्नी मायके आ गई। उसने पुलिस ने शिकायत की। कहा कि यह मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी। इसके बाद पति मोमोज लेकर नहीं आता।
इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं। तब नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button