स्वास्थआज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

लालगंज किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष को क्षेत्रीय कार्यालय पर किया गया सम्मानित

गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय पर आज ग्राम परिक्रमा यात्रा के समापन को लेकर समीक्षा बैठक की गई जिसके दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर नाथ त्रिपाठी व कार्यक्रम संचालन किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हे ने किया। वही लालगंज के किसान मोर्चा के प्रभारी क्षेत्र महामंत्री लालजी यादव ने ग्राम परिक्रमा यात्रा सकुशल पूर्ण होने व जनपद लालगंज को तीसरे स्थान पर कामयाबी मिलने पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय यादव व जिलामंत्री रूद्र प्रकाश शर्मा को पुरसस्कृत किया गया साथ ही जनपद लालगंज के किसान मोर्चा के टीम को बधाई दी। वही इस कार्यक्रम के अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी व पवन सिंह मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button