आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

भाजपा ने यूपी के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

तीन राज्यों के सीएम भी सूची में हुए शामिल

भाजपा ने यूपी लोकसभा चुनावों के लिए प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। तीन राज्यों के सीएम इस सूची में हैं। कुछ नाम चौंकाने वाले भी हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में पार्टी की ओर बुधवार को यूपी लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने स्टार प्रचारकों में योगी के अलावा तीन अन्य प्रदेश मुख्यमंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम सामिल हैं।
भाजपा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को भेजी गई स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह समेत प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक और कई मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा केन्द्र और राज्य सरकार के भी कई मंत्रियों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल व संगठ के कई पदाधिकारियों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
यूपी में भाजपा के ये होंगे स्टार प्रचारक
नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव, भजनलाल शर्मा, पुष्कर सिंह धामी, बैजयंत ‘जय’ पांडा, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, स्वतंत्रदेव सिंह, धर्मपाल, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, संजीव कुमार बलयान, लक्ष्मीकांत बाजपेई, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, असीम अरुण, कपिलदेव अग्रवाल, सुरेन्द्र सिंह नागर, चौधरी लक्ष्मीनारायण, सुनील शर्मा, बेबीरानी मौर्य, हेमामालिनी, मुख्तार अब्बास नकवी, सोमेन्द्र तोमर, जसवंत सैनी, दानिश आजाद, गीता शाक्य, अश्वनी त्यागी, सुभाष यदुवंश, सतेन्द्र सिसोदिया, संतोष सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button