आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

देश को लूटने वाली पार्टियां हुई एक जुट- शाही

गठबंधन पर सूर्य प्रताप शाही का हमला

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी लगाकर देश को जेल बना दिया। जबकि भाजपा ने परिवारवाद से अलग हटकर देश की जनता के लिए काम किया है। कहा कि देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया। कितने घर जल गए।
आजमगढ़ में सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पारिवारिक पार्टियां मोदी को हराने के लिए एक साथ होकर गठबंधन कर लिया है। सभी ने मिलकर देश को लूटने का काम किया है। घोटाले पर घोटाला किया।
आगे उन्होंने कहा कि पकड़े जाने पर ये लोग परिवार बचाओ भ्रष्टाचार छुपाओ की दिल्ली में रैली की, जहां पर पारिवारिक पार्टियों ने मोदी हटाओ का नारा दिया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार भ्रष्टाचार हटाओ पर काम कर रहे हैं।
जांच एजेंसियां भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोगों की जांच कर रही हैं तो नए-नए भ्रष्टाचार का खुलासा हो रहा है। जिससे विपक्षियों को परेशानी हो रही तो वह विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। चोर-चोर मौसेरे भाई सभी दिल्ली में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही भ्रष्टाचार गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।
यह पार्टी परिवार वादी पार्टी लगातार लोगों के बीच भ्रम फैला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की रैली में साफ कह दिया था कि हम झुकने वाले नहीं हैं, भ्रष्टाचारियों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी। वहीं, राष्ट्रीय हितों की बात पर राहुल गांधी बोलते कि इस बार मोदी जीते तो लोकतंत्र बदल जाएगा। जबकि कांग्रेस 1984 में ही आग लगाने का काम किया। देश को बांटने का काम कांग्रेस ने किया। कितने घर जल गए।
कहा कि इमरजेंसी लगाकर देश को जेल बना दिया। जबकि भाजपा ने परिवारवाद से अलग हटकर देश की जनता के लिए काम किया है। उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद असदुद्दीन ओवैसी के गाजीपुर पहुंचने के सवाल पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसी के पहुंचने से जिसके पूरे हाथ खून और हत्याओं से सने हुए हैं।
सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि वह साफ होने वाले नहीं हैं। उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के मुख्तार मसीहा वाले बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की बात कही। इस अवसर पर आजमगढ़ सांसद श्रीकृष्ण पाल, लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button