आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

देखने के बहाने ढाई लाख के जेवरात लेकर उच्चका फरार

खाली पन्नी देख व्यापारी के उड़े होश

आजमगढ़ निजामाबाद कस्बे में साप्ताहिक बंदी के दिन हुए इस वारदात से व्यापारियों में रोष भी है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इससे पहले पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े हुई उच्चकागिरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा के देवकी सेठ तिराहे पर स्थित सराफा की एक दुकान से उच्चके ने देखने के बहाने ढाई लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई।
कस्बा के देवकी सेठ तिराहा के पास संजय सेठ का मकान है। मकान के नीचले हिस्से में वे सराफा का कारोबार करते हैं। शनिवार को कस्बा में साप्ताहिक बंदी होती है। इसके बाद भी संजय सेठ दुकान खोल कर बैठे थे। दिन में लगभग साढ़े ग्यारह बजे राजस्थानी ड्रेस में एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और कान में पहने जाने वाली बाली व ताबीज दिखाने को कहा। संजय सेठ उसे बाली व ताबीज दिखाने लगे।
इसी दौरान पास में ही एक प्लास्टिक में लगभग 41 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। बाली व ताबीज देखने के दौरान ही उक्त व्यक्ति प्लास्टिक में रखे जेवरात को उड़ा दिया। इसके बाद बिना कुछ लिए ही जाने लगा। दुकान के बाहर पहुंचते ही वह दौड़ कर जाने लगा। यह देख संजय ने जब अपने जेवरातों को चेक किया तो प्लास्टिक की थैली में रखा 41 ग्राम सोने के जेवरात गायब थे और प्लास्टिक वहीं मौके पर पड़ी थी। जब तक संजय को कुछ समझ में आता तब तक उच्चका जेवरात लेकर फरार हो चुका था।
पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। दिन-दहाड़े हुई उच्चकागिरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसओ मय दल-बल मौके पर पहुंच गए। एसओ सच्चिदानंद यादव ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उच्चके की तलाश में टीम जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button