आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़ में अकीदत व एहतराम के साथ लोगों ने अदा की नमाज

सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

आजमगढ़ जिले में धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। गुरुवाप की सुबह अकीदत व एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद का त्यौहार आज पूरे जिले में अकीदत व एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। शहर के बदरका ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देने व सेवईयां खाने खिलाने का दौर शुरू हो गया।
ईद की नमाज को लेकर मुस्लिम बंधुओ के घरों में सुबह से ही तैयारी शुरू हो गई थी। साढ़े छह बजे के बाद लोगों का हुजूम ईदगाहों की ओर निकल पड़ा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल के ईदगाहों में पहुंचकर लोगों ने नमाज अदा की। इसके बाद समाज, देश व परिवार के सलामती की दुआ पढ़ी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां गी। फिर घर- घर सेवईयां खाने व खिलाने का दौर शुरू हो गया। नमाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गए थे। बदरका ईदगाह पर एडीएम प्रशासन, एसपी सिटी के साथ ही पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आदि भी ईदगाह पर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button