आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

चुनाव खत्म होते ही मुंबई रवाना हुए ‘राम’

पूरे शहर में चर्चा का विषय बने अरुण गोविल

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मेरठ से जाने की चर्चा पूरे शहर में है। 
भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के ‘राम’ के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल को लेकर चर्चा है।
वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी पूर्व मेयर सुनीता वर्मा मैदान में हैं। उधर, बसपा से देवव्रत त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं। 
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान के बाद शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी शूटिंग थी, जिस कारण पहले से ही फ्लाइट की बुकिंग की हुई थी।
उधर, दूसरी ओर अरुण गोविल के मुंबई जाने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाए रखा। कुछ लोगों ने तो भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए स्टेटस भी लगाए।
अरुण गोविल को बाहरी बताकर लगातार सपा व बसपा उम्मीदवार घेरते आए हैं, जबकि अरुण गोविंद खुद को मेरठ में पैदा होने और यहीं पले बढ़े होने के कारण चुनाव बाद यहीं रहने का दावा करते आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button