आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

नामांकन के लिए जाते समय भीड़ में फंस गई राहुल गांधी की गाड़ी

प्रशासन को आया पसीना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए।
राहुल गांधी अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर रायबरेली पहुंचे और यहां से पार्टी के कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद थी।
भीड़ के कारण कई बार कोशिश करने के बाद भी वह गाड़ी से नहीं उतर पाए और नामांकन के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि भीड़ की व्यवस्था को थामने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध भी नहीं किए गए थे। बहरहाल, राहुल गांधी ने रायबरेली सीट पर नामांकन दाखिल कर दिया है।
राहुल गांधी के नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारियों के अलावा सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल गांधी अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन शुक्रवार सुबह राहुल के रायबरेली से चुनाव लड़ने का एलान हो गया।
रायबरेली कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करते राहुल गांधी और उनके साथ में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।
सुबह उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरे।
फुरसतगंज एयरपोर्ट पर अभिवादन करतीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button