आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आज़मगढ़: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला अभियुक्त 8 माह बाद हुआ गिरफ्तार

आजमगढ़ : बिलरियागंज में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 04.04.2022 को श्रीमती कमला देवी इण्टर कालेज बघैला थाना बिलरियागंज में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी अरविन्द गोड पुत्र जगरोपन गोड के स्थान पर फर्जी विद्यार्थी विद्यासागर पुत्र रामधनी निवासी ग्राम सोहरैया हाफिज पो0- अंजान शहीद थाना जीयनपुर के द्वारा परीक्षा दिया जा रहा था। जिसे केन्द्र व्यस्थापक द्वारा पकड़ लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 56/22 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 व 3/6/9/10 सार्वजनिक परीक्षा अधि0 बनाम 1. विद्यासागर पुत्र रामधनी निवासी ग्राम सोहरैया हाफिज पो0- अंजान शहीद थाना जीयनपुर 2. अरविन्द गौड़ पुत्र जगमोहन गौड़ निवासी जमीन मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर पंजीकृत किया गया था। जिसमे वांछित अभियुक्त अरविन्द गौड़ उपरोक्त की आज दिनांक 12.12.2022 को गिरफ्तारी की गई है। 12.12.2022 को उ0नि0 शिवकुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द गौड़ को अभियुक्त के घर ग्राम जमीन मुहम्मदपुर से हिरासत पुलिस लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button