आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

युवती के घर पकड़े गए दरोगा की हुई धुनाई 

झेलनी पड़ी शर्मिंदगी 

आगरा पुलिस के कारनामे प्रदेशभर में किरकिरी करा रहे हैं। दोस्त संग पकड़ी गई महिला इंस्पेक्टर के बाद प्रदेश भर में आगरा पुलिस की चर्चा है। यहां पहले भी युवती के घर में घुसे दरोगा की धुनाई हो चुकी है। 

उत्तर प्रदेश के आगरा में कमिश्नरेट में कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड कवायद में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों को व्यवहार बदलने के लिए कार्यशाला तक आयोजित की जा रही हैं। मगर, सुधार की कवायद पर इंस्पेक्टर-दरोगा ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं। छेड़छाड़-दुष्कर्म से लेकर कर्तव्य में लापरवाही तक के आरोप में फंस रहे हैं।

थाना रकाबगंज की महिला इंस्पेक्टर के मामले के बाद यूपी में आगरा पुलिस की किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर दो इंस्पेक्टरों की पिटाई का मामला छाया हुआ है। रील तक वायरल हो रही हैं। शहर में ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी पुलिसकर्मी का मामला चर्चा में नहीं आया है। पहले भी सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टर पर आरोप लग चुके हैं। लाइन हाजिर और निलंबन की कार्रवाई के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।

यह हैं प्रमुख मामले

कानपुर निवासी सिपाही प्रियंका मिश्रा की वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर लिए रील वायरल हुई थी। वह थाना एमएम गेट में तैनात थी। उन्हें लाइन हाजिर किया गया। बाद में उन्होंने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था।

थाना बरहन में तैनात दरोगा संदीप कुमार 17 सितंबर 2023 को एक घर में घुसा था। आरोप लगा कि युवती से दुष्कर्म किया। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। जमकर पिटाई की थी। आरोपी दरोगा को जेल भेजा गया था।

एक महीने पहले थाना एत्माद्दौला के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा पर प्रशिक्षु दरोगा ने गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि वह कमरे में सोने बुलाते हैं। छेड़छाड़ के मामले में इंस्पेक्टर और एसएसआई को निलंबित किया गया था। कोई मुकदमा नहीं लिखाया गया।

15 दिन पहले भाजपा नेता कृष्णा लोधी के साथ दरोगा आकाश यादव ने मारपीट की थी। आरोप लगा कि उन्होंने चौकी में ले जाकर कृष्णा लोधी से थूक चटवाने तक पिटाई की। मामले में दरोगा पर कार्रवाई की गई।

अवैध वसूली के भी लग चुके हैं आरोप

आगरा पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप भी लग चुके हैं। 56 पुलिसवालों को निलंबित किया गया था। कई पुलिसकर्मियों ने पासपोर्ट सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगी थी। कई ने अन्य काम में भी लापरवाही बरती थी। इस पर पुलिस आयुक्त ने कार्रवाई की।

पुलिस कर्मियों के कार्यशाला का आयोजन

हाल ही में चौकी में थूक चटवाने और पिटाई का आरोप लगने के बाद पुलिस के व्यवहार सुधारने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विशेष रूप से व्यवहार वैज्ञानिक पुलिसकर्मियों पर सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान आने वाले जवाब के बाद पुलिस को अपने व्यवहार को बदलने के लिए टिप्स दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button