आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

लड़के हैं गलती हो जाती है… भाजपा ने पोस्टर लगाकर सपा पर साधा निशाना

अयोध्या दुष्कर्म कांड 

अयोध्या दुष्कर्म कांड को लेकर भाजपा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर है। लखनऊ में लगाए गए पोस्टर के जरिये सपा पर निशाना साधा गया है। पोस्टर पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लगाया गया है।

अयोध्या में 12 साल की नाबालिग के साथ से हुए दुष्कर्म को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर हैं। इस प्रकरण के बहाने भाजपा के नेता सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि प्रकरण में आरोपी मोईद खान को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब भाजपा इसके सहारे सपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है।

इसी कड़ी में लखनऊ में पोस्टर भी लगाए गए हैं जिसमें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का बयान लिखा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, लड़के हैं गलती हो जाती है…। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। पोस्टर भाजपा की अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह की ओर से लगाने का दावा किया जा रहा है। पोस्टर पर उनका नाम भी अंकित है।

रविवार को भाजपा के कई नेता अयोध्या गए और पीडि़ता के परिजनों से मुलाकात की। घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर बयान भी दिया है। उन्होंने कहा था कि अपराधी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए न कि इस पर सियासत होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button