स्वास्थआज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेश

सिपाही को दौड़ाकर गोली मारने वाला माफिया साथियों सहित गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से तीन घायल

सिपाही को दौड़ाकर गोली मारने वाला माफिया साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से तीन घायल हुए हैं। दो पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

ताजनगरी आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को खनन माफिया से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से तीनों घायल हुए हैं। पुलिस तीनों को अस्पताल लेकर गई। मामले में पहले नौं लोगों को जेल भेजा जा जुका है।
डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सिपाही को गोली मारने में सत्यप्रकाश का नाम सामने आया था। वह खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ही पहाड़ी कलां गांव का रहने वाला है। सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य अभियुक्त सत्यप्रकाश उर्फ सत्तो अपने साथियों नेत्रपाल उर्फ नित्तो निवासी विधौली, और विनोद निवासी फद्दीपुरा, थाना सिविल लाइन, मुरैना, मध्य प्रदेश के साथ जा रहा है।
सूचना पर पुलिस ने कागारोल रोड पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान आरोपी वहां से निकला तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर वह एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। दो गोली पुलिस जीप में लगीं। पुलिस टीम ने खुद को संभाला और घेराबंदी की।

जवाबी फायरिंग में तीनों को गोली लगी है। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सत्यप्रकाश और नेत्रपाल पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित है।अभियुक्तों से तीन तमंचा, छह जिंदा कारतूस, तीन खोखेा, तीन मिस कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
बताते चलें कि बीती सात सितंबर को खेरागढ़ कस्बा में खनन माफिया ट्रैक्टरों में बालू लादकर ले जा रहे थे। पुलिस पहुंची तो उन पर माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही अजय के कान के पास से गोली निकल गई। वह घायल हो गए। सिपाही को इलाज के लिए ले जाते समय दुस्साहसिक तरीके से पुलिस की गाड़ी में आरोपियों ने फिर से टक्कर मारी।

उस समय पुलिस इका पीछा करने की बजाय थाने की तरफ चली गई। दिनदहाड़े कस्बा में हुई घटना से पुलिस महकमे सहित लोगों में हड़कंप मच गया था। दरोगा बरदानी लाल ने अज्ञात अठारह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। चिन्हित किए गए लोगों में से नौ गुर्गों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button