आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: किसान मोर्चा ने किया सदस्यता अभियान की बैठक

अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की हुई अपील

आजमगढ़। जनपद के अतरौलिया इस्थिति डाक बंगले मे आज किसान मोर्चा के बैनर तले अतरौलिया मंडल में सदस्यता अभियान की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बता दे कि स्थानीय डाक बंगले में गुरुवार को किसान मोर्चा के बैनर तले सदस्य्ता अभियान कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र के गोपेश्वर त्रिपाठी , क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद नन्हें जी, क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडे जी, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिंह भोलू , ज्योति प्रताप सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की सदस्यता अभियान के पर्व मे हम सभी कार्यकर्ताओ को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है। इसके लिए एक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सदस्यता अभियान पर्व के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को मजबूती मिलेगी और साथ ही हम सभी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने की चर्चा करते हुए बताया की मण्डल में प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 200 सदस्य बनाने की अपील करते हुए कहा की प्रत्येक मंडल को 1100 सदस्य बनाने है साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्यता अभियान में जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे जिससे सदस्यता अभियान को गति मिलेगी। कार्यक्रम के किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने लोगो को सम्बोधित करते हुए बैठक मे उपस्थिति कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। वही इस कार्यक्रम मे मौजूद किसान मोर्चा जिला मंत्री व कार्यक्रम जिला संयोजक रूद्र प्रकाश शर्मा , जिला मिडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विजय शंकर तिवारी, व पवन सिँह, किसान मोर्चा शोध प्रमुख अमित प्रताप अस्थाना, मंडल अध्यक्ष सुनील सिँह सहित किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button