खेलआजमगढ़उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

प्रेमी के चलते विवाहिता ने खाया जहर हुई मौत

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वो तीन बच्चों की मां थी। पति विदेश में नौकर करता है। अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता का प्रेमी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मृतका की सास ने पुलिस को तहरीर दी है।
दरअसल विवाहिता ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता की सास ने गुरुवार को मुबारकपुर थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि मेरा बेटा रोजी-रोटी के लिए खाड़ी देश में रहता है। बहू की जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी सोनू से अवैध संबंध हो गया था। सोनू अश्लील वीडियो बनाकर मेरी बहू को ब्लैकमेल कर रहा था।
वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हमेशा गंदी मांग करता था। प्रेमी की इन हरकतों से वो परेशान रहती थी। इसी कारण उसने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसओ मुबारकपुर राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मृतका तीन पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button