आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आज़मगढ़ बीजेपी कार्यालय पर निकाय चुनाव को लेकर बैठक सम्पन,मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू रहे मौजूद

आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रिय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संतराज यादव मौजूद रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि साकेत सिंह सोनू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जन को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने कार्य किया है। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। जनता हमारे साथ है और चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है। हमारी सरकार के कार्यों के दम पर आजमगढ़ में भी लोकसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। आप सभी का सम्मिलित प्रयास इस चुनाव में प्रचंड जीत सुनिश्चित करेगा।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि हमने बूथ स्तर तक अपनी टीम को मजबूत किया है नगर निकाय चुनाव को देखते हुए हमने सभी बूथों, शक्ति केन्द्रों, मंडल स्तर पर संयोजक नियुक्त किए गए हैं। हमारी तैयारी पूरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार के कार्यों को लेकर हम जनता के बीच में जा रहे हैं। जनता का सहयोग हमें मिल रहा है। नगर निकाय चुनाव में हमें ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।


इस अवसर पर रामाधीन सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, हरेन्द्र सिंह, अरविंद जायसवाल, माला द्विवेदी ,अरविंद सिंह, श्री कृष्ण पाल, राधेश्याम सिंह गुडडू, अवनीश मिश्रा, पंकज सिंह कौशिक ,विनोद उपाध्याय, तिजाराम, शिवनाथ सिंह, हरबंस मिश्रा, महेंद्र मौर्या, पवन सिंह मुन्ना, हेमेंद्र सिंह, जूही श्रीवास्तव, बबीता जसरासरिया, मयंक गुप्ता,विनय प्रकाश गुप्ता, अभिषेक जायसवाल दीनू, आनंद गुप्ता, अवनीश चतुर्वेदी, रमेश यादव व पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button