आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

दिनदहाड़े किसान को चाकू मारकर निर्मम हत्या

मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह ग्राम पंचायत में बुधवार को दिन के लगभग 12 बजे रामअवध यादव नामक लगभग 62 वर्षीय एक किसान की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई। बताया जाता है कि सुबह राम अवध यादव अपने घर से सरसों लेकर साइकिल से तेल पेरावाने पहसा बाजार गए, और वहीं से वापस घर के लिए चले, इस दौरान जब वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास पहुंचे तभी बाइक सवार एक अज्ञात हमलावर ने उनके सिर एवं पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद रामअवध को सम्हलने का मौका नहीं मिला, और वहीं ढेर हो गए। इस दौरान हमलावर फरार हो गए।
दूर खेतों में बकरियां चरा रही कतिपय महिलाओं ने बताया कि वे जब तक मामले समझ पाती तब तक हमलावर हत्या कर फरार हो चुके थे। इस बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन अभय कुमार सिंह ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया एवं इस संबंध में लोगों से जानकारी एकत्र किया तथा शव को लेकर थाने गए। मृतक किसान के दो लड़के एवं दो लड़कियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा अजय 35 वर्ष अपनी पत्नी सहित ससुराल में रहता है तो छोटा राकेश 30 वर्ष पत्नी सहित घर पर पिता के साथ घर पर रहता है।
इधर दो-तीन दिन पहले वह भी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया हुआ है। घर पर मृतक की पत्नी कलावती ही उसके साथ रह रही थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा आम रही कि आखिर सुबह राम अवध घर से साइकिल से सरसों लेकर पहसा गए और वहां से तेल पेरवाने के बाद लेकर घर के लिए अकेले साइकिल से चले हैं। इसकी सटीक जानकारी किसने हमलावर को दिया। जिसने घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर पर उसकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में ले करके अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button