आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

सीएम के नाक के निचे धरने पर बैठी महिला के साथ दुष्कर्म, सरकार पर कलंक- अजय राय

राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। प्रदेश की आधी आबादी डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। मुख्यमंत्री की नाक के नीचे अति सुरक्षित क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सरकार के माथे पर कलंक है। जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम है। राजधानी लखनऊ में विधानसभा से महज चंद कदमों की दूरी दारूलशफा पर कौशाम्बी से न्याय मांगने आई महिला मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण धरने पर बैठी, न्याय मिलना तो दूर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना घटित हो गई।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की इससे भयावह तस्वीर और भला क्या हो सकती है? इसी तरह बरेली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सीबीगंज इलाके में मनचलों ने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा प्रदेश की जनता को सुरक्षा देने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज बेटियों की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है।
जेपी नारायण को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में लोक जननायक डॉ0 जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान डॉ सीपी राय, डॉ0 हिलाल अहमद नकवी, डॉ0 सुधा मिश्रा, वीरेन्द्र मदान, राजेश सिंह काली, प्रभाकर मिश्रा, नितान्त सिंह, डॉ0 रिचा शर्मा, आशीष अवस्थी, दिनेश सिंह यादव, विवेक सिंह तन्हा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button