आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता जसरासरिया की अध्यक्षता में रानी की सराय ब्लॉक सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उर्जा और नगर विकास मंत्री उत्र प्रदेश सरकार ए के शर्मा मौजूद रहे।
वही जब सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे मंच पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा तो कार्यक्रम सभागार से आधी कुर्सियां छोड़ महिलाए गायब हो गयी और बची हुई कुछ महिलाओ को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उर्जा और नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि तीन दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में पारित हो गया। अब यह कानून बन चुका है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सनातन संस्कृति यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता: को देश के लोकतंत्र में चरितार्थ कर दिखाया है । नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐसा निर्णय है जिससे नारी शक्ति को सही मायने में अधिकार मिलेगा। नारी शक्ति को उसका अधिकार देने वाला यह अभूतपूर्व निर्णय एक विकसित, समर्थ एवं समृद्ध भारत के निर्माण का मूख्य स्तंभ बनेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी।इसी तरह राज्यों की विधानसभा में भी महिला सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। मोदी सरकार का यह फैसला लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढाएगा इससे नये कानून बनाने और देश की दिशा तय करने में महिलाएं निर्णायक भूमिका में आएंगी।
Back to top button