आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: दो लाख लोग बनेंगे विकसित भारत के एंबेसडर- गोविंद नारायण शुक्ल

आज भाजपा जिला कार्यालय आजमगढ़ में जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नमो ऐप अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान की जिला कार्यशाला का कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि माननीय गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश एमएलसी व क्षेत्रीय प्रभारी भाजपा का प्रथम आगमन पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सहित कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में द्वारा किया गया , तत्पश्चात कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोविंद नारायण शुक्ला ( प्रदेश महामंत्री ,भाजपा उत्तर प्रदेश एमएलसी ,क्षेत्रीय प्रभारी) ने कहा कि बूथ पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अभियान चलाकर प्रत्येक शहरी बूथ पर 200 और ग्रामीण बूथ पर 100 लोगों के फोन में नमो ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है , सभी मोर्चे अपने क्षेत्र के लाभार्थी से व्यापक संपर्क कर नमो ऐप डाउनलोड कराए तथा महाविद्यालय ,प्रोफेशनल शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालय में कैंप लगाकर आम विद्यार्थियों को नमो ऐप डाउनलोड कराऐगे।
मा. गोविंद नारायण शुक्ला जी (प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश विधायक/ एमएलसी प्रभारी) द्वारा जानकारी देते हुए केंद्र और प्रदेश की सरकार के विषय पर प्रकाश डाला ,उन्होंने कहा उज्ज्वला गैस योजना, से आज घर-घर में खुशी और खुशहाली बनी है, माताएं और बहनों का स्वास्थ्य अच्छा है, क्योंकि धुएं से उनका स्वास्थ्य और आंखें दोनों खराब होती थी, जिसका सीधा लाभ तमाम जनमानस को मिल रहा है ,इस क्रम में मुख्य अतिथि जी ने कहा सौभाग्य योजना, किसान सम्मान निधि , आयुष्मान कार्ड योजना,इज्जत घर, प्रधानमंत्री आवास ऐसे तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका सीधे लाभ जनता को मिल रहा है ,और आगे मिलेगा 2024 का चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है, इसमें ज्यादा से ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदारी कर इसे मजबूत बनाया जाए, और उसकी चिंता की जाए।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नमो एप अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा ,सुशासन दिवस वह वीर बालक दिवस को
कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा और निश्चित ही आगामी चुनाव में लालगंज लोकसभा में कमल का फूल खिलाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन नमो एप अभियान के संयोजक डॉ शैलेन्द्र नाथ यादव ने किया।।
इस कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व पूर्व सांसद नीलम सोनकर , लालगंज जिला प्रभारी डा मुराहू राजभर , निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय , पूर्व विधायक श्री राम सोनकर, रमाकांत मिश्रा, डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, मनोज यादव, कन्हैया निषाद ,सीता चौहान, ,हनुमत सिंह ,अभिषेक सिंह बाबी,हरीश तिवारी ,दिलीप सिंह बघेल,अजय कुमार यादव, पंकज राय ,रामस्वारथ राजभर, मनीष सिंह, मयंक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button