आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

आजमगढ़: ड्यूटी से लौट रहे सफाई कर्मचारी की सड़क हादसे मे मौत

घटना के समय सफाई कर्मचारी ड्यूटी कर साथी संग बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास सड़क हादसा हुआ। घटना में सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि साथी घायल हो गया।
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के पास दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। घटना के समय मृतक ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह है मामला
पवई के रज्जकपुर गांव निवासी रामनाथ (52) सफाई कर्मी था। उसकी ड्यूटी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव में लगी थी। देर शाम वह बाइक से अपने साथी मधुबन (40) के साथ ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था। अभी बाइक सवार रामनाथ व मधुबन फत्तनपुर गांव के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
हादसे में रामनाथ व मधुबन घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मधुबन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस ने रामनाथ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button