आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

भाजपा व हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा

आजमगढ़ शहर में शनिवार को दिन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के संयुक्त तत्वावधान में एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने हाथों में भगवा झंडा लेकर नारे लगाए और 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी को घर-घर उत्सव मनाने की अपील की। शोभायात्रा हर्रा की चुंगी से शुरू होकर मुकेरीगंज, तकिया, पुरानी कोतवाली,चौक,मातबरगंज होते हुए निकली। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को भगवा झंडा का वितरण भी किया गया। शोभायात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में आगे आगे बाइक पर सवार लोग चल रहे थे। इसके पीछे पैदल हाथों में भगवा झंडा लिए लोगों का हुजूम था। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शोभायात्रा निकाली गई है। पूरा माहौल राममय हो गया है। कहा कि 22 जनवरी के बाद लोगों को अयोध्या जाकर राम मंदिर का जरूर दर्शन करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button