खेलआज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

छोटे भाई की पत्नी पर नियत हुई खराब, आधी रात कमरे में घुसा

आगरा में छोटे भाई की पत्नी पर युवक की नियत खराब हो गई। वह आधी रात उनके कमरे में घुसा और गंदी हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बच्चे जग गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने अपने ही भाई की पत्नी से छेड़खानी की। शोर मचाने पर बच्चे जाग गए। विरोध पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के वजीरपुरा की है। यहां के निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को घर से बाहर था। देर रात बड़ा भाई घर के अंदर आ गया। वह उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर बच्चे जग गए। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 
कुछ देर बाद वह भी घर पहुंच गया। इस पर भाई ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हरीपर्वत थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button