आज़मगढ़आजमगढ़उत्तर प्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिविदेशस्वास्थ

प्रदेश सरकार ने देर रात कई आईएएस अधिकारियों को किया इधर से उधर

अलीगढ़ के कमिश्नर रविंद्र को प्रमुख सचिव पशुपालन बनाया गया है। उनके स्थान पर एमडी, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ विमल दुबे को कमिश्नर के पद पर अलीगढ़ भेजा गया है।
प्रदेश सरकार ने देर रात कई आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अलीगढ़ के कमिश्नर रविंद्र को प्रमुख सचिव पशुपालन बनाया गया है। उनके स्थान पर एमडी, उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ विमल दुबे को कमिश्नर के पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता की जिम्मेदारी दी गई है।
IAS रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन बने। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव सहकारिता बनाए गए लेकिन वह प्रमुख सचिव कारागार भी बने रहेंगे। इसी तरह बीएल मीणा प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बने। रवींद्र कुमार प्रमुख सचिव पशुधन दुग्ध विकास बने। आईएएस विमल दुबे मंडलायुक्त झांसी बने। IAS चैत्रा वी मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाई गईं।
तबादलों के इस क्रम में IAS मनोज कुमार सिंह से उद्यान विभाग का चार्ज हटाया गया। पी गुरू प्रसाद प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए हैं। इसी तरह बलकार सिंह नए आवास आयुक्त बनाए गए। आदर्श सिंह आबकारी आयुक्त बने। रणवीर प्रसाद एमडी विद्युत उत्पादन निगम बने। IAS राजशेखर एमडी पेयजल मिशन ग्रामीण बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button